समस्तीपुर की 10 विधानसभा सीटों का हाल, कौन किसे दे रहा टक्कर?
पटना (मुकुन्द सिहं)। समस्तीपुर की 10 विधानसभा सीटों की क्या है वर्त्तमान स्थिति। किसको कौन दे रहा है कांटे कि टक्कर? चलिये देखते हैं पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले का हाल।
पढ़ें- नीतीश कुमार के लिये क्या है ज्योतिष की भविष्यवाणी
समस्तीपुर जिले के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आते है: कल्याणपुर (सु), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोह्ह्द्दीनगर, बिभूतिपुर, रोसरा (सु) और हसनपुर विधान सभा।
1- कल्याणपुर (सु)
प्रत्याशी: प्रिंस राज लोजपा, महेश्वर हजारी जदयू, अभय कुमार बासपा, रेनू राज एनसीपी, जीवछ पासवान सीपीआई, नथुनी पासवान आप और हम, राजकिशोर पासवान बहुजन मुक्ति पार्टी , रामप्रसाद पासवान हिन्द कांग्रेस पार्टी , रामबालक पासवान शिवसेना , विशुनी पासवान जेएएम् , संतोष कुमार पासवान नेशनल जनता पार्टी , प्रेम कुमार पासवान निर्दलीय , विनोद दास निर्दलीय , शंकर पासवान निर्दलीय
इस प्रकार से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है मुख्य मुकाबला लोजपा और जदयू के बिच है . प्रिंस राज रामविलास पासवान के छोटे भाई व समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी और पूर्व सांसद महेश्वर हजारी दो बार विधायक भी रह चुके हैं। जबकि प्रिंस राज का राजनीतिक भविष्य दांव लगा है। हालांकि इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना, सीपीआई समेत कई छोटी-बड़ी पार्टिया अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। किन्तु अनुमान है की यह सिट जदयू को निकलना आसान नहीं है।
2- वारिसनगर
प्रत्याशी: अशोक कुमार जदयु , चंद्रशेखर राय लोजपा, मो इशाख बासपा, प्रेमनाथ मिश्रा सीपीआई, अरमान अहमद, अरुण कुमार, अशोक पर्षद वर्मा, चंद्रभूषण कुमार, दिगंबर कुमार राय, बासुदेव साह, मनोज कुमार सिंह, रणबीर सिंह, शिवशंकर महतो, विजय कुमार राय और बीके सिंह।
यहाँ कुल 15 उम्मीदवारों में मुकाबला जदयू और लोजपा में है जीत और हार के बीच सीपीआई अहम भूमिका निभा सकती है।
3- समस्तीपुर
प्रत्याशी: अख्तरुल इस्लाम शाहनी राजद, रेनू कुमारी भाजपा, अल्लामा शिबली नोमानी बासपा, उपेन्द्र सिंह, मो इकबाल फिरोज, मो ताहिर अरमान, पूनम देवी, प्रेमजीत कुमार, विक्की कुमार, रामनाथ प्रसाद, शाद अहमद, सुबोध कुमार प्रसाद, सुभाष प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार, जितेन्द्र चौधरी, रंजन किशोर शर्मा।
कुल 17 उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला भाजपा और वर्तमान राजद विधायक में है। जीत किसकी होगी कहना मुश्किल है कांटे की लड़ाई है।
4- उजियारपुर
प्रत्याशी: कुमार अनंत रालोसपा, आलोक कुमार राजद, अजय कुमार सीपीआई एम, दिलीप शाहनी बासपा, कौसर अख्तर खलील, योगेन्द्र राय, राजेश कुमार, रामाश्रय ठाकुर, विवेकान्द कुमा, पवन कुमार, बैजू कुमार राय, राम कुमार बैठा एवं विनोद कुमार राय।
5- मोरवा
प्रत्याशी: सुरेश राय भाजपा, विद्या सागर निषाद जदयू, रामप्रीत पासवान सीपीआई, दिनेश कुमार शर्मा बासपा, अनिल कुमार शिवसेना, मो ज्याउर रहमान, नीलोत्पल मृणाल, बेबी कुमारी, रवि कुमार राय, सत्येन्द्र कुमार राय, सुचित्रा सिन्हा, अभय कुमार सिंह, खालिद तनवीर, प्रणव कुमार मिश्र, बालेन्दुशेखर मंगलमूर्ति, मुन्ना सहनी, श्वेता कुमारी, सुधीर कुमार।
6- सरायरंजन
प्रत्याशी: रंजित निर्गुणी भाजपा, विजय कुमार चौधरी जदयू, रामविलास राय विमल सीपीआई, राजनारायण सहनी बासपा, नंदकिशोर साह, परमानद पटेल, ब्रजकिशोर सिंह चौहान, मणि देवी, रंजन कुमार ठाकुर, लालन कुमार ईश्वर, सजन कुमार मिश्र, रविन्द्र प्रसाद राय।
बिहार के कुछ ख़ास क्षेत्रो में यह आएगा और लड़ाई भी काटे की है। इस क्षेत्र से भाजपा ने रंजित को उतरा है जो वह विजय चौधरी जैसे पुराने राजनीति के धुरंधर तो नहीं है, 2010 से राजनीति में आये हैं, लेकिन इतने दिनों में ही अपनी छवि ऐसी बने है जिसकी वजह से इस बार लड़ाई कांटे की हो गई है।
7- मोहिउद्दीनगर
प्रत्याशी: सत्येन्द्र नारायण सिंह भाजपा, एज्य यादव राजद, मनोज प्रसाद सुनील सीपीआई, सागर दास पान बासपा, अजय कुमार बुल्गानिन जाप, कमला देवी, भूषण प्रसाद राय, यशवंत भारती, रामनरेश राय, रामनिवास राय, संजय कुमार निराला, अनीता कुमारी, जयशिव राणा, जवाहर लाल राय, रंधीर भाई, राजेश कुमार सिंह, रामविवेक पासवा, सुनील कुमार राय।
यहाँ का हाल ऐसा है की दो की लड़ाई में तीसरे की फायदे वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। नए और पुराने राजद उम्मीदवारों के बीच भाजपा का सितारा बुलंदी पर पहुचने की पुरी संभावना है जो कोर कसार है। वह सीपीआई निकल रही है।
8- विभूतिपुर
प्रत्याशी: रामबालक सिंह जदयू, राजेश कुमार राय लोजपा, रामदेव वर्मा सीपीआई, रहमत हुसेन बासपा, पृथ्वी नाथ प्रसाद, संजीव कुमार, अमरजीत ठाकुर, अमरेश झा।
पिछली बार सीपीआई दुसरे स्थान पर थी लेकिन इस बार तीसरे स्थान पर रहने की संभावना दिख रही है। जदयू और लोजपा में जबरदस्त टक्कर है।
9 - रोसड़ा
प्रत्याशी: मंजू हजारी भाजपा, डा अशोक कुमार कांग्रेश, इंदल पासवान सीपीआई, वालेश्वर पासवान बासपा, बैद्नाथ कुमार, विजय लक्ष्मी देवी, शत्रुधन कुमार पासवान, सुरेन्द्र दास, अरुण राम, राम बहादुर आजाद।
रोसड़ा में भाजपा की स्थिति अच्छी है यहाँ दूसरे और तीसरे स्थान की लड़ाई दिख रही है। कांग्रेस और सीपीआई में टक्क होगी।
10 - हसनपुर
प्रत्यशी राजकुमार राय जेडीयू, विनोद चौधरी रालोसपा, गंगाधर झा सीपीआईएम, प्रयाग चन्द्र मुखिया सीपीआई, प्रवीन कुमार बासपा, जितेन्द्र कुमार यादव, बिन्देश्वरी प्रसाद सहनी, सुदिन यादव, सुनील कुमार पुष्पम, मनोरंजन राय, रंजन कुमार।
यहाँ से जदयू ने अपनी पकड़ अच्छी बनाई है रालोसपा के लिए यहाँ से राहे आसान नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications