सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

पटना। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की रात सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज बबलू से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच तकरीबन 10 मिनट तक बात हुई, जिसमें नीतीश कुमार ने सुशांत मामले पर नीरज बबलू से पूरा अपडेट लिया था।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Suicide Case: Nitish Kumar ने की CBI जांच की सिफारिश | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

    इस मामले में बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल का अभाव दिख रहा था। मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप और पटना एसपी सिटी को क्वारंटाइन करने के बादइ मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि ये उनका अधिकार क्षेत्र है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा, हमने देखा उन्हें (बिहार पुलिस) एक बड़ी कार में और उसके बाद एक ऑटो में। उन्होंने हमें कार के लिए नहीं कहा। उन्होंने हमें केस के लिए डॉक्यूमेंट्स मांगे। हमने उनसे कहा कि यह हमारा अधिकार क्षेत्र है। परमबीर सिंह ने आगे कहा, उन्हें यह साझा करना चाहिए कि कैसे वे हमारे अधिकार क्षेत्र में आ गए। हम इसकी जांच के लिए कानूनी राय ले रहे हैं।

    मुंबई में की थी सुशांत ने आत्महत्या

    उल्‍लेखनीय है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुल‍िस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पहले से जारी है। पुलिस इस मामले में सुशांत के परिवार के सदस्यों, रसोइये, बॉलीवुड हस्तियों संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+