बिहार सरकार ने फिल्म सुपर 30 को टैक्स फ्री किया
नई दिल्ली। बिहार में आईआईटी की मुफ्त कोचिंग चला रहे आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म सुपर 30 को टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म में आनंद कुमार का किरदार रितिक रोशन निभा रहे हैं, यह फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज हुई है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। शुरुआती दो दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है, लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। पहली बार रितिक रोशन ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं जहां वह भोजपुरी लहजे में बोलते हुए दिख रहे हैं।

फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करके दी। बता दें कि फिल्म को सुशील मोदी ने अपनी पत्नी के साथ पहले ही दिन देखी थी, जिसके बाद फिल्म से प्रभावित होकर उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री से बात करने के बाद वह जल्द से जल्द इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे। जिसके बाद सोमवार को फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया। फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार की संस्था सुपर 30 पर आधारित है और यह फिल्म 16 जुलाई से पूरे बिहार में टैक्स फ्री हो गई है।
बता दें कि आनंद कुमार बिहार में गरीब बच्चों के लिए आईआईटी की कोचिंग चलाते हैं और वह यहां हर वर्ष 30 बच्चों को मुफ्त में पढ़ाते हैं। उनकी यह संस्था काफी लोकप्रिय है, दुनियाभर में इस कोचिंग को लोग जानते हैं, जहां से हर वर्ष तकरीबन 30 बच्चे आईआईटी में दाखिला पाते हैं। हालांकि इससे पहले भी सुपर 30 पर कई किताबें और डॉक्युमेंट्री बनी है, लेकिन पहली बार सुपर 30 पर फिल्म बनी है। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के बाद आनंद कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications