सुशांत के परिवार को मिला बिहार सरकार का साथ, रिया की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद अब सुशांत के परिवार के साथ बिहार सरकार भी आ गई है। मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट दाखिल की है। जिसमें इस मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने वाली याचिका का विरोध किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में विशेष आग्रह
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बिहार सरकार ने आग्रह किया कि उनके पक्ष को भी कोर्ट ध्यान से सुने। इसके बाद इस मामले में कोई फैसला ले। मामले में बिहार सरकार के हस्ताक्षेप के बाद अब सुशांत के परिवार ने राहत की सांस ली है। इस याचिका से साफ हो गया है कि नीतीश सरकार सुशांत के परिवार के साथ खड़ी है। वहीं महाराष्ट्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वो सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं है।
Recommended Video

अंकिता से भी पूछताछ
एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एक टीम को पटना से मुंबई भेजा गया है। जहां पर टीम ने सुशांत सुसाइड केस से जुड़े दस्तावेज लिए। इसके बाद गुरुवार को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ की। इस मामले में मुंबई पुलिस पहले ही रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, आदित्य चोपड़ा समेत कई लोगों के बयान ले चुकी है।

ईडी ने भी मांगी FIR की कॉपी
वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे चर्चित सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की भी एंट्री हो चुकी है। सुशांत के पिता केके सिंह की एफआईआर के पत्र के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर की पूरी जानकारी मांगी है। इसके अलावा ईडी सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए हड़पने के आरोपों पर भी गौर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications