बिहार: दोस्त के साथ घूमने गई किशोरी से छेड़खानी, फाड़ दिए कपड़े, VIDEO किया वायरल

नई दिल्ली। बिहार में किशोरी से छेड़खानी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जो जहानाबाद जिले के एक इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में 3-4 युवक एक किशोरी से छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मनचलों ने किशोरी से छेड़छाड़ की और इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ डाले। उन बेखौफ बदमाशों ने पूरी घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। प्राप्त, जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी। इस मामले के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार के जहानाबाद मे किशोरी से छेड़खानी, बनाया वीडियो

बिहार के जहानाबाद मे किशोरी से छेड़खानी, बनाया वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोरी चीख-चीख कर बचाने की गुहार लगा रही थी लेकिन बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। ये घटना मखदुमपुर इलाके के आस-पास की बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पर इस केस को जल्द से जल्द सुलझाने का दबाव बन रहा है।

तीन युवक एक किशोरी से कर रहे छेड़खानी

तीन युवक एक किशोरी से कर रहे छेड़खानी

पूरे मामले में जहानाबाद के एसडीपीओ पीबी श्रीवास्तव ने बताया, ' वीडियो में तीन युवक एक युवती से छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं, इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में दिखाई देने वाली युवती नाबालिग मालूम पड़ती है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही युवकों की गिरफ्तारी होगी।'

जहानाबाद पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान, केस दर्ज

इसी प्रकार का एक और मामला बिहार के ही नालंदा में सामने आया है जहां, एक किशोरी के साथ बदमाशों द्वारा छेड़खानी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक किशोरी कथित रूप से अपने रिश्तेदार के साथ एक गांव के रास्ते से गुजर रही है, तभी चार से पांच की संख्या में आये बदमाश दोनों को पकड़कर उनके साथ अश्लील हरकत करते हैं और वे किशोरी को गंदी गालियां भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+