गिरिराज सिंह ने की नीतीश कुमार के कस्बे का नाम बदलने की मांग, जेडीयू ने कहा- काम पर ध्यान लगाओ

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन जगहों के नामों को बदलने की मांग की है, जिनके नाम मुगल या दूसरे मुसलमानों शासकों के नामों से जुड़े हैं। इस कड़ी में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कस्बे बख्तियारपुर का भी नाम बदलने की मांग की है। सिंह ने कहा है कि कुतुबुद्दीन एबक के कहने पर 900 साल पहले बख्तियार खिलजी के नाम पर इस जगह का नाम बख्तियारपुर रखा गया था। इसलिए इस नाम को बदला जाए। वहीं जदयू ने नाम बदलने की बात पर एतराज जताया है।

बख्तियापुर के हैं नीतीश कुमार

बख्तियापुर के हैं नीतीश कुमार

गिरिराज सिंह के बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर जदयू ने कहा है कि गिरिराज सिंह को पहले बख्तियापुर का इतिहास जानना चाहिए। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है। हम विकास की बात करते हैं। वह भी केंद्रीय योजनाओं की और बेरोजगारी पर बात करें। बख्तियारपुर पटना में एक जगह हैं, यहीं ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं। उनका बचपन यहीं बीता है।

ये बोले थे गिरिराज सिंह

ये बोले थे गिरिराज सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने की सराहना करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करके बहुत अच्छा किया है। बिहार में भी कई शहरों के नाम विदेशी आक्रांताओं के नाम पर हैं, इन सभी के नाम बदले जाने चाहिएं। खिलजी ने बिहार को लूटा था और उसके नाम पर बख्तियारपुर का नाम है, इसलिए ये भी बदलना चाहिए।

मुसलमानों राम मंदिर में आड़े ना आएं

मुसलमानों राम मंदिर में आड़े ना आएं

गिरिराज सिंह ये भी कह चुके हैं कि भारत के मुसलमान मुगलों के नहीं राम के वशंज है। वो अगर राम मंदिर के बनने में बाधा बनेंगे तो अंजाम ठीक नही होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर मुसलमान राम मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं करते हैं तो उन्हें बेहतर पता है कि हिंदू उनसे नफरत करेंगे। अगर मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं की नफरत बढ़ती रही तो मुसलमान इसके परिणाम की कल्पना कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+