बिहार: बेखौफ अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद को दिन-दहाड़े गोलियों से भून डाला

पटना। बिहार की राजधानी पटना मेंअपराधियों ने फिर तांडव मचाया है। यहां के पत्रकार नगर थाना स्थित चित्रगुप्‍त नगर में दिन-दहाड़े पटना नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद नागेश्‍वर राय की हत्‍या उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब नागेश्वर मॉर्निंग वॉक के बाद सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटे थे।

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद को दिन-दहाड़े गोलियों से भून डाला

दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है। जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिसिया चौकसी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न करीब 11 वार्ड संख्‍या 72 के पूर्व पार्षद नागेश्‍वर राय निकटवर्ती सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटे थे। वे घर के बाहर दरवाजे तक ही पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी। इसके बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोग नागेश्‍वर राय को नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। कांटी फैक्ट्री बाईपास पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। सड़क पर आकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+