बिहार: पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार पर वार, बोले- सीएम की नजर में सारे मंत्री चपरासी हैं
बिहार: पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार पर वार, बोले- सीएम की नजर में सारे मंत्री चपरासी हैं
Sudhakar Singh Target- Nitish kumar: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह जो सीधी और कटाक्ष बयान देने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा सीएम की नजर में सारे मंत्री चपरासी हैं। बिहार में सभी कामों की देखरेख सीएम करते हैं। बिहार कैबिनेट के बाकी लोग सिर्फ नाम के मंत्री बने हैं।

मंत्री रबर स्टंप है हर काम की देख देख सीएम करते हैं
सुधाकर सिंह ने कहा मंत्री रबर स्टंप है हर काम की देख-रेख सीएम करते हैं। जब प्रधान सचिव मंत्री के पास फाइल लाता है तो मंत्री को इसलिए बिना कुछ बोले साइन चुपचाप हस्ताक्षर इसलिए कर देना होता है ताकि हमारा हेड मास्टर कहीं गुस्सा ना हो जाए।
पीएम बनने के लिए बहुत बेचैन हैं
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा
उन्हें प्रधानमंत्री बनने की बैचैनी हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रधानमत्री नहीं बनेंगे तो उनकी आत्मा असंतुष्ट रह जाएगी। उन्होंने आगे कहा कुछ लोगों को लगता है कि स्वर्ग जाने का रास्ता प्रधानमंत्री की कुर्सी से होकर जाता है। इसलिए वो चाहते हैं कि वो प्रधानमंत्री बन जाए ताकि स्वर्ग में भी उनको जगह मिल जाए।
जानिए वो बयान जिसके कारण सुधाकर गवां दिए मंत्री की कुर्सी
याद रहे ये वो ही सुधारक सिंह हैं जिन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं , इस लिहाज से वो चोरों के सरदार हुए। जिसके बाद जमकर बवाल मचा था और सुधारक सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सुधाकर सिंह रामगढ़ से राजद के विधायक बने वो आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं।। बेटे सुधाकर के इस्तीफे के बाद उनके पिता जगदानंद लालू प्रसाद यादव परिवार से नाराज चल रहेह हैं।












Click it and Unblock the Notifications