बिहार: स्टेज से बोले पूर्व भाजपा विधायक-हमारी बेबसी देखिए नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव जैसों की हिमायत करनी पड़ रही

बिहार: पूर्व भाजपा विधायक ने कहा- पार्टी चक्वव्यूह में फास हूं

नई दिल्ली। बिहार के महनार से भाजपा के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने मंगलवार को एक चुनावी सभा में अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं को ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को जालिम तक कह डाला। हाजीपुर में हो रही इस सभा में मंच पर भाजपा और जदयू के सीनियर नेताओं के अलावा सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Nitish Kumar के मंच से BJP नेताओं को बताया जालिम | वनइंडिया हिंदी
    े

    अच्युतानंद सिंह ने मंगलवार को हाजीपुर में जदयू और भाजपा की चुनावी सभा में कहा, हमारे भी समर्थक हैं, वो इस इस बात से नाराज हैं कि हमें टिकट नहीं मिला है। हम सबसे कहना चाहते हैं कि इसके लिए परेशान ना हों। हम पार्टी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं और बेबस हैं। ये हमारी बेबसी ही तो है कि भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय जैसों की हिमायत करनी पड़ रही है, उनके पक्ष में बोलना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि अगर आप मेरा कपड़ा उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि सीने पर 'नीतीश कुमार सारे जहां से अच्छे' लिखा है।

    बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रदेश में तीन फेज में चुनाव है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

    बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल) में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाया है। एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, बसपा और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+