नीतीश कुमार, सुशील मोदी की बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों संग बैठक
नीतीश कुमार की बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों संग बैठक
पटना। बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजधानी पटना में चारों तरफ पानी ही पानी है, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में अब तक भारी बारिश की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई है। पटना, भागलपुर, कैमूर जिले पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं। पटना में रविवार को 152 मिलीमीटर बारिश हुई। सरकारी अस्पताल और सरकारी बिल्डिंग और नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी पानी भर गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। सीएम नीतीश कुमार ने तमाम अधिकारियों को हर संभव राहत और मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications