मुजफ्फरपुर में स्नैक्स फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत, 7 लापता
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चकनूरन इलाके में एक स्नैक्स फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि, आग लगने के वक्त पचास से अधिक लोग अन्दर थे। मरने वालों की संख्या बढ सकती है।

मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी उस समय गेट बंद था। जिसके चलते कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर फंस गए।
स्थानीय लोगों ने आग की घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में फंसे लोगों को बहार निकाला।












Click it and Unblock the Notifications