Bihar News: बिहार के दो खिलाड़ी तलवारबाजी में बने 'खेलो इंडिया एथलीट

बिहार के केशर राज और रवि कुमार यादव को खेलो इंडिया एथलीट चुना गया है। उन्हें जून 2025 से शुरू होने वाली खेलो इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण और समर्थन मिलेगा।

तलवारबाजी में बिहार के दो खिलाड़ी केशर राज और रवि कुमार यादव 'खेलो इंडिया एथलीट' के रुप में चुने गए हैं।

Bihar Fencers Selected as Khelo India Athletes

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेलो इंडिया स्कीम के अन्तर्गत प्रतिभा खोज समिति के विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं की अनुशंसा पर तलवारबाजी में देश के 8 उत्कृष्ट खिलाडियों का खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चयन हुआ है जिसमें से बिहार के दो खिलाड़ी केशर राज और रवि कुमार यादव हैं। यह बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। केशर राज तलवारबाजी के 'फॉयल'और रवि कुमार यादव 'इपी' विधा के लिए चुने गए हैं।

चयनित दोनों खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण, खेल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधा 4 जून 2025 से ही प्राप्त होने लगेगी।

हाल ही में 4 से 15 मई तक बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के राजगीर में हुए तलवारबाजी के इवेंट में मोतिहारी, बिहार के रवि कुमार यादव ने ईपी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक हासिल किया था। जम्मू कश्मीर में आयोजित 68वीं विद्यालय खेल अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में तलवारबाजी के ईपी एकल स्पर्धा रजत पदक तथा भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। इसी वर्ष कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप एवं कैडेट एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

मोतिहारी की ही केशर राज ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय तलवारबाजी अंडर-14 प्रतियोगिता, जम्मू कश्मीर में तलवारबाजी के फॉयल एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा उड़ीसा के कटक में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा खेलो इण्डिया अस्मिता लीग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2023-24 में भी अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

दोनों खिलाड़ी मोतिहारी के खेल भवन में संचालित जिला तलवारबाजी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु खिलाड़ी रहे हैं तथा वर्तमान में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गुवाहाटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+