Exit Poll: जानिए क्या है कोसी इलाके के 31 सीटों का हाल, कौन मारेगा बाजी

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए को बड़ा झटका मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल में उसके पास से सत्ता जाती दिख रही है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बना सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं और नीतीश कुमार की विदाई होती नजर आ रही है। महागठबंधन अन्य क्षेत्र की तरह कोसी रीजन में जीत के रथ पर सवार दिख रही है।

Recommended Video

      Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
      Bihar Exit Poll: Mahagathbandhan likely to win 23 Kosi seats

      इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, महागठबंधन कोसी क्षेत्र की 31 में से 23 सीटें जीत सकती है। वहीं, एनडीए का आठ सीटों के साथ सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। कोसी क्षेत्र यादव बाहुल इलाका है। कोशी क्षेत्र में तीन जिले सुपौल, सहरसा, मधेपुरा आते हैं। यहां पर कुल 13 विधानसभा सीटें है। कहा यह भी जाता है कि कोशी क्षेत्र में पप्पू यादव का दबदबा है। लेकिन, जेडीयू, बीजेपी यहां का खास बजूद नहीं माना जाता है।

      इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि महागठबंधन की तुलना में एनडीए चंपारण क्षेत्र में अधिक वोट शेयर के बावजूद पिछड़ जाएगा। क्षेत्र की 18 सीटों में से महागठबंधन को 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 10 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एनडीए 44 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आठ सीटें जीत सकती है।

      इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन भोजपुर क्षेत्र की 49 में से 33 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। एनडीए को 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलजेपी को एक सीट मिल सकती है। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 33 प्रतिशत और महागठबंधन को 45 प्रतिशत का अनुमान है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+