मुंबई में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दिल का ऑपरेशन
मुंबई। बीते दिनाें जब राजद प्रमुख लालू यादव चुनाव परिणाम के दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे, तभी उन्हें ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई थी। आज मुंबई के एक निजी अस्पताल में हृदय की दो शल्यक्रियाएं की जाएंगी।

उन्हें मेडिकल जांच के लिए द एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। दिल की बीमारी के चलते उन्हें तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई थी जिससे वक्त रहते उन्हें अन्य तकलीफों का सामना ना करना पड़े।
पढ़ें- कोल ब्लॉक का काला सच
अस्पताल ने कहा कि प्रारंभिक चिकित्सकीय जांचों से संकेत मिलता है कि 66-वर्षीय लालू प्रसाद की अवरूद्ध धमनी को ठीक करने और एक वाल्व बदलने के लिए सर्जरी की जल्द से जल्द जरूरत है।
इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर मेडिकल अफेयर्स एंड क्रिटिकल केयर डॉ विजय डी सिल्वा ने बताया कि लालू प्रसाद की सभी जांच कर ली गई हैं और उनमें धमनी संकुचन का पता चला है। यह क्रिया छह से सात घंटे चल सकती है। उन्होंने कहा कि हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में से एक धमनी अवरूद्ध हो गई है। हालांकि चिकित्सकों की मानें तो लालू किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications