Bihar Elections 2020:उपेंद्र कुशवाहा के दावों को रविशंकर प्रसाद ने नकारा, नीतीश कुमार पर कही ये बात
नई दिल्ली- केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने रालोसपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर हुई किसी तरह की डील के दावों को सिरे से नकार दिया है। रविशंकर ने पार्टी के इस दावे को दोहराया है कि बिहार में एनडीए जीतता है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। इससे पहले कुशवाहा ने दावा किया था कि पीएम मोदी और नीतीश के बीच एक डील हुई है, जिसके तहत नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति में जा सकते हैं और एनडीए के जीतने पर मुख्यमंत्री बीजेपी से बन सकता है।

एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से लेकर कोरोना वैक्सीन और राहुल-तेजस्वी जैसे हर मुद्दे पर बात की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस दावे को दोहराया है कि बिहार में एनडीए की जीत के बाद सीएम की कुर्सी नीतीश कुमार को ही दी जाएगी। मोदी-नीतीश में किसी भी डील के दावों को नकारते हुए रविशंकर ने कहा है, 'नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।' उनका कहना है कि बिहार के लोगों ने नीतीश की अगुवाई में भाजपा-जदयू का काम देखा है, इसलिए इस मसले पर उन्हें ज्यादा कुछ भी कहने की आवश्यकता नहीं है।
इससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था कि अगर बिहार में बीजेपी ज्यादा सीटें जीतती है तो मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और नीतीश कुमार को दिल्ली भेज दिया जाएगा। कुशवाहा ने यहां तक दावा किया कि इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के बीच पहले से ही डील तय की जा चुकी है, जिसके तहत सीएम की कुर्सी बीजेपी को मिलेगी और नीतीश कुमार को संसद भेजा जाएगा। बाद में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी नहले पर दहला मारते हुए कहा था कि इस रणनीति से वह सहमत हैं और ऐसी स्थिति में भाजपा का समर्थन करेंगे।
उधर रविशंकर प्रसाद ने चिराग पासवान के साथ बीजेपी की किसी तरह की डील नहीं होने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा है कि रैली में खुद प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपने परिवार के चलते बने हैं और आरजेडी के 15 साल की सत्ता के बावजूद आज उनकी पार्टी के पोस्टर पर लालू यादव नहीं हैं। कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देने की बिहार चुनाव में घोषणा पर उन्होंने सफाई दी है कि विरोधी तो मुद्दा बनाते ही हैं, लेकिन सत्ता में आने पर बिहार में हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि देश के दूसरे राज्यों में सब्सिडी पर दवा दी जाएगी। आने वाले वक्त में दूसरे राज्य भी इसपर फैसला ले सकते हैं।
Recommended Video
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछ लिया कि उन्हें इतनी गंभीरता से लिया क्यों जाता है। उनके पास न तो रक्षानीति है और न ही रणनीति। राफेल के बारे में उन्होंने पीएम मोदी के बारे जो कुछ भी कहा वह पूरे देश को पता है। अब बिहार चुनाव में चीन को मुद्दा बना रहे हैं, जो कांग्रेस पार्टी को बहुत भारी पड़ेगा।
-
पटना के गांधी मैदान में ईद मिलन में पहली बार नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत ने निभाई जिम्मेदारी, Video -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications