Bihar Elections 2020: बोले चिराग पासवान-'चुनाव परिणाम के बाद RJD के साथ चले जाएंगे नीतीश कुमार'
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों के लिए मतदान हो रहा है लेकिन वोटिंग शुरू होने से पहले लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग ने कहा, 'चुनाव के परिणामों के बाद आरजेडी के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं आदरणीय सीएम साहब, वो बीजेपी को धोखा देने की तैयारी में हैं', उन्होंने इस सिलसिले में कई ट्वीट किए हैं।
Recommended Video

'RJD के साथ चले जाएंगे नीतीश कुमार'
अपने पहले ट्वीट में चिराग पासवान ने कहा है कि आदरणीय @NitishKumar जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ़ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि आरजेडी व महागठबंधन को मज़बूत करेगा।चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ आरजेडी के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब।आरजेडी के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके है।

बिहार में भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी
इसके बाद उन्होंने लिखा कि पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार , दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से #नीतीशमुक्तसरकार कर बिहार1stबिहारी1st बनाना है।@NitishKumar जी से ज़्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और @NitishKumar जी से ज़्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी।

'सभी को बिहार को और बर्बाद होने से बचाना है'
बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप 4 लाख बिहारीयों के द्वारा बनाया गया https://manifesto.ljp.co.in उसे पढ़ें और अपने खुद के भविष्य की लिए उठ कर सिर्फ़ विकास के नाम पर इस बार वोट दें। हम सभी बिहारीयों को मिल कर ही बिहार को और बर्बाद होने से बचाना होगा। एक हज़ार करोड़ से भी ज़्यादा का म्यूज़ियम खोलने वाले यह भूल गए की बिहार की ज़रूरत क्या है।सभी सुविधाओं से युक्त 300 बेड के 3 अस्पताल इन पैसों से खोले जा सकते थे जिससे बिहार का राजस्व भी बढ़ता रोज़गार भी मिलता और अपने स्वास्थ के लिए दूसरे प्रदेश भी नहीं जाना पड़ता।#असम्भवनीतीश

बिहार1stबिहारी1st बनाया जा सके: चिराग
इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में आप सभी से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे ताकि बिहार को बिहार1stबिहारी1st बनाया जा सके, कोरोना से बचाव करते हुए लोकतंत्र को भी मजबूत करना है।

जेडीयू 71 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
आपको बता दें कि 71 सीटों से 1,066 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं। सभी पोलिंग बूथों पर कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।पहले चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू 71 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी 29 सीटों पर चुनावी मैदान में है। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल 42 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications