Bihar Election Result 2020: प्रकाश राज ने अमेरिका और बिहार के नतीजों को जोड़ा, कही ये बात

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही अभिनेता प्रकाश राज ने आज ट्वीट किया है। प्रकाश राज ने हाल में आए अमेरिका के चुनाव नतजों और बिहार को जोड़ा है। प्रकाश ने कहा है कि अमेरिका में हो चुका (ट्रंप हार चुके), आज बिहार की बारी है। ऐसा लगता है कि मेरा देश बदल रहा है। देश अब बेहतर की तरफ जा रही है, लोगों ने चीजों को ठीक करना शुरू कर दिया है। शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिखने पर प्रकाश राज का ये ट्वीट आया है। हालांकि ताजा रुझानों में दोनों गठबंधन बराबर की टक्कर पर दिख रहे हैं।

 bihar election result 2020 prakash raj tweet hope my country has begun HEALING

प्रकाश राज अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। प्रकाश भाजपा के कड़े आलोचक रहे हैं। अपने में ट्वीट भी राज ने अमेरिका में जो बाइडेन की जीत और बिहार में महागठबंधन की बढ़त को लेकर उत्साह दिखाया है। ताजा रुझानों में बिहार की 243 सीटों में महागठबंधन 110 और एनडीए 120 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रदेश में 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां वोटों की गिनती जारी है।

बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है। बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में सीधा मुकाबला दिख रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाया है। एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन औवेसी का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+