सहरसा में बोले पीएम मोदी- दो चरणों के मतदान से हुआ साफ, बिहार में फिर बन रही NDA सरकार

नई दिल्ली: बिहार में आज दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच सभी पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव के लिए जमकर रैलियां कर रही हैं। बिहार में एनडीए को फिर से जीत दिलाने के लिए पीएम मोदी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार सुबह पीएम मोदी ने अररिया में रैली की। इसके बाद वे सहरसा पहुंचे और वहां पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। अररिया की तरह सहरसा में भी पीएम मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

Recommended Video

    Bihar Election PM Rally : PM Modi बोले- हार रही है परिवारवाद, रंगबाजी-रंगदारी | वनइंडिया हिंदी
    bihar

    रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ जो विश्वासघात किया, उसे बिहार का हर नागरिक अच्छे से जानता है। जुबान पर बार-बार गरीब का नाम वालों ने गरीब को ही चुनाव से दूर कर दिया था। बिहार के गरीब को अपनी मर्जी की सरकार बनाने का अधिकार ही नहीं था। उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान से ये साफ हो गया है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है। जनता ने जंगलराज को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया ये देखकर हैरान है कि भारत कैसे अमेरिका और यूरोप की कुल आबादी से भी ज्यादा लोगों के लिए राशन का इंतजाम कर रहा है। कोई गरीब भूखा न सोए, ये कोरोना काल में सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। बीते 8 महीने से ये काम पूरी निष्ठा से चल रहा है।

    पीएम के मुताबिक मुद्रा योजना के तहत बिहार में करीब ढाई करोड़ ऋण बिना गारंटी के आवंटित किए जा चुके हैं। इसमें भी करीब पौने 2 करोड़ तो हमारी महिला उद्यमी हैं। 50 लाख से अधिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना के तहत ऋण लिया है, बाकी अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं, उनका विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि NDA सरकार हमारे किसानों के उत्पादों को कितना संरक्षण दे रही है, इसका बहुत बड़ा उदाहरण है हमारा जूट से जुड़ा सेक्टर। आज जब देश सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है तो इसका सीधा लाभ हमारे जूट किसानों को हो रहा है, जूट उद्योग को हो रहा है।

    महागठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है कि 'भारत माता की जय' के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को' भारत माता की जय' से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों से दिवाली पर गरीब लोगों से दीये खरीदने की अपील की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+