Bihar Election: सीट बंटवारे को लेकर LJP नाराज, चिराग पासवान ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। Bihar Assembly election. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के नामों के ऐलान में तेजी आ गई है। वहीं एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी दिख रही है। एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से सीटों के बंटवारे को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। सूत्रों की माने तो लोजपा नेता चिराग पासवान ने इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: सीट बंटवारे को लेकर LJP नाराज,Chirag Paswan का Amit Shah को खत | वनइंडिया हिंदी
     Bihar polls: Chirag Paswan writes to Amit Shah over seat-sharing issue in NDA

    सूत्रों की माने तो बिहार विधानसभा में एनडीए के घटक दलों में शामिल लोजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा हैं, जिसमें चिराग पासवान ने सीटों के बंटावरे को लेकर एनडीए की शांति पर सवाल खड़े किए हैं। चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों में अब तक कोई भी बातचीत शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया।

    गौरतलब है कि बिहार चुनाव के प्रभारी रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार में एनडीए एकजुट है और सभी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं चिराग पासवान सीटों के बंटावरे को लेकर पिछले कई दिलों ने सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि घटक दलों के साथ सीटों को लेकर अभी तक आपस में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर बातचीत होगी। वहीं चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी के घटक दलों पर वो कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं। बीजेपी खुद इस मसले को सुलझाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+