Bihar election: मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया को पुलिस ने लिया हिरासत में ,जानें क्या है मामला
पटना। बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पद की दावेदार और प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया को को पटना में पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बिहार में निष्पक्ष चुनाव के लिये राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर पुष्पम राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना चाहती थीं इसी दौरान पुलिस ने इन्हे हिरासत में ले लिया।
Recommended Video

उन्होंने खुद को रोके जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।पुष्पम प्रिया ने अपनी गिरफ्तारी की सूचना ट्विटर पर भी दी है। पुष्पम प्रिया ने ट्वीट कर लिखा कि, आपने पांच घंटे तक अपनी पुलिस और अधिकारियों के माध्यम से मुझे परेशान किया है।इस दिन को नीतीश कुमार याद रखिएगा। मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं। भगवान आपका भला करे! पटना पुलिस ने पुष्पम प्रिया को कोतवाली थाना में रखा है। देर रात तक पुष्पम प्रिया को राज्यपाल से मिलने की इजाजत नहीं मिल सकी थी।

गिरफ्तारी के समय मीडिया से बात करते हुए पुष्पम प्रिया ने मांग करते हुए कहा कि, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव करवाया जाए। पुष्पम प्रिया ने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशियों का निर्वाचन रद किया जा रहा है। उनके प्रत्याशियों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां संविधान की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। कभी किसी बड़ी पार्टी का नामांकन आज तक खारिज नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि महामहिम से केवल यह कहना है कि राष्ट्रपति शासन लगाने में क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां मिलकर उनकी पार्टी के खिलाफ काम कर रही हैं। अधिकारियों का इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी पार्टियां जानती हैं कि एक पढ़ी लिखी पार्टी आ गई तो इन लोगों का करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जब तक राज्यपाल से मिलने नहीं दिया जाएगा वह कहीं नहीं जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications