मुझे और विधायकों को जान से मारने की धमकी दी गयी- मांझी
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। वहीं इस्तीफा देने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मांझी विधान सभा स्पीकर पर ताबड़तोड़ आरोप लगाये।

आज भी है 140 विधायकों का समर्थन, गुप्त मतदान हो तो बहुतमत आज भी साबित कर सकता हूं
मांझी ने कहा कि आज भी हमारे पास 140 विधायकों का समर्थन है। मांझी ने कहा कि अगर आज भी गुप्त मतदान हो तो मुझे पूर्ण बहुमत हासिल होगा, लेकिन ये राज्यपाल पर निर्भर है। मांझी ने कहा कि विधायकों को जिस तरह की धमकी दी गयी है उससे यह मेरी जिम्मेदारी होती है विधायकों की सुरक्षा को सुनिश्चित की जा सके। मांझी ने कहा कि मुझे खुद भी धमकी दी गयी।
मैं कुंठा में था, मुझे कोई भी फैसला लेने की इजाजत नहीं थी
मांझी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के तौर पर हमेशा कुंठा में रहा, मेरे सामने फाइलें आती थी और मुझे उसपर साइन करना होता था। मुझे किसी भी फैसले पर हस्तक्षेप की इजाजत नहीं थी।
मांझी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि सदन में विधायकों के भीतर जिस तरह से भय बनाया गया उसकी वजह से मैंने इस्तीफा दे दिया है। वहीं मांझी ने कहा कि विधायकों की सदस्यता खत्म होने का भी खतरा मंडरा रहा है।
विधायकों सहित मुझे भी जान से मारने की धमकी दी गयी
मांझी ने कहा कि सदन के भीतर जिस तरह से विरोधी दल की मान्यता को समाप्त किया गया वह अध्यक्ष के आचरण पर सवाल उठाता है। मांझी ने कहा कि विधायक के साथ मंत्रियों को जाने से मारने की धमकी दी गयी थी।
वहीं मांझी के इस्तीफे पर नीतीश कुमार ने कहा कि मांझी को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा की गंदी राजनीति आज सबके सामने आ गयी है।
गौरतलब है कि आज जीतन राम मांझी को विधान सभा में अपना विश्वसामत साबित करना था। वहीं कयास लगाये जा रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी सदन में मांझी को अपना समर्थन दे सकती थी। वहीं मांझी ने राज्यपाल से बिहार विधानसभा को भंग कर नये सिरे से चुनाव कराये जाने की अपील की है।
वहीं जदयू ने मांझी की आड़ में भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटें है। वर्तमान में 233 सदस्य ही हैं जिसका बहुमत का आंकड़ा 117 होता है। नीतीश के साथ 130 विधायक हैं जबकि मांझी के पास अभी सिर्फ 8 विधायक ही हैं क्योंकि कोर्ट ने बाकी 8 निलंबित विधायकों के वोट देने पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications