बिहार: अब महागठबंधन में शुरू हुई तकरार, जीतनराम मांझी ने मांगी 20 सीटें
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने लोककसभा चुनाव 2019 के लिए सभी 40 सीटों पर तैयारी करने का दावा किया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मांझी ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 20 और विधानसभा चुनाव के लिए 120 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा किया। इसके साथ-साथ आरक्षण के मुद्दे पर भी मांझी ने अपनी और पार्टी का स्टंट साफ किया है। बता दें कि मांझी महागठबंधन का हिस्सा हैं और उनका ये दावा मुश्किल खड़ी कर सकता है।

गरीव सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग
आरक्षण के मुद्दे पर मांझी ने गरीब सवर्णओं के लिए आरक्षण की मांग की है। जी मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा कि आरक्षण जरूरी है लेकिन यह गरीब सवर्णों को भी दिया जाना चाहिए। बता दें कि उनका ये बयान महागठबंधन के स्टंट से अलग है। ऐसे में आरक्षण पर उनका ये बयान आरजेडी के साथ-साथ महागठबंधन की बाकी पार्टियों के लिए किसी मुसिबत से कम नहीं है।

मांझी के बयान पर आरजेडी ने दी प्रतिक्रिया
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बाद लालू यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी के विधायक शिवचंद्र राम नं कहा कि हर पार्टी को यह आकांक्षा रहती है कि वो ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े। राम ने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ बैठेंगे उसके बाद ही सीटों का बंटवारा होगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन का एकमात्र उद्देश्य है इन दोनों लोगों को सत्ता से बाहर करना।

मांझी के बयान पर बीजेपी ने कसा तंज
जीतन राम मांझी के दावे पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि इस बयान का कोई मतलब नहीं है। बीजेपी नेता विनोद नारायण झा ने मांझी के इस बयान को हवा-हवाई करार देते हुए कहा कि मांझी डिंग हाक रहे हैं। उन्हें दो से अधिक सीट नहीं मिलन वाली और वो महागठबंधन के लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। झा ने मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका अपना और बेटे का मामला सेटल हो गया है, अब वे दामाद के लिए परेशान हैं। वहीं जेडीयू के नेता ने कहा है कि मांझी ने आरजेडी और कांग्रेस को उनकी हैसियत बता दी है। अब उनको मांझी के लिए दरियादिली दिखानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- गोवा में तेज हुआ सियासी घमासान, भाजपा की सहयोगी पार्टी में टूट की खबर!












Click it and Unblock the Notifications