गोवा में तेज हुआ सियासी घमासान, भाजपा की सहयोगी पार्टी में टूट की खबर!

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीमार होने के बाद राज्य की राजनीति में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। गोवा के इस सियासी उठापटक के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी) में टूट की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि, पार्टी के दो विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि पार्टी इससे इंकार कर रही है। उधर बीजेपी की कोर कमेटी ने गोवा के मुख्यमंत्री को बदलने से इंकार कर दिया है।

कोर कमेटी ने सीएम बदलने से किया इंकार

कोर कमेटी ने सीएम बदलने से किया इंकार

बीजेपी के पर्यवेक्षक संगठन महासचिव रामलाल स्थिति की जायजा लेने के लिए गोवा पहुंच गए हैं। रामलाल ने कहा कि, कोर कमेटी ने सीएम बदलने से किया इंकार है। मनोहर पर्रिकर ही गोवा के सीएम बने रहेंगे। रामलाल ने यहां प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, आज जो भी चर्चा हुई उसके बारे में कल आपको जानकारी दी जाएगी। सरकार को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है और किसी की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की कोई मांग नहीं है।

गोवा फॉरवर्ड के विधायकों ने भाजपा पर दबाव बढ़ाया

गोवा फॉरवर्ड के विधायकों ने भाजपा पर दबाव बढ़ाया

उधर गोवा फॉरवर्ड के विधायकों और निर्दलीय विधायकों ने नेतृत्व संकट के किसी स्थायी समाधान की मांग को लेकर रविवार को भाजपा पर दबाव बढ़ा दिया। शहर एवं देश नियोजन मंत्री और गोवा फॉरवर्ड के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा, हम सभी छह लोग कोई स्थायी समाधान चाहते हैं। हम कोई अस्थायी बंदोबस्त नहीं चाहते। हम उनसे यही कहने जा रहे हैं।

मनोहर पर्रिकर का एम्स में इलाज चल रहा है

मनोहर पर्रिकर का एम्स में इलाज चल रहा है

बता दें कि, अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का एम्स में इलाज चल रहा है। वह अमेरिका से इलाज करा कर सितंबर के पहले सप्ताह में लौटे और इसके बाद उन्हें उत्तर गोवा के कैंडोलिम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। साल की शुरुआत में पर्रिकर का अमेरिका में तीन महीने तक लंबा इलाज चला। बता दें कि, भाजपा के पास 40 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 14 विधायक हैं। इनमें से तीन गंभीर रूप से बीमार हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार दवाब में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+