बिहार CM ने माना, राजधानी हादसे में माओवादियों का हाथ नहीं

ऐसे में दुर्घटना में नक्सलियों का हाथ होने की संभावना नहीं है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ऐसी घटना दुखद होती है। मांझी ने मृतकों के परिजनों को बिहार सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की।
मांझी ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद जिला और पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुट गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात बिहार के सारण जिले में दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications