'मैं अपने दम पर बिहार का विकास कर रहा हूं, केंद्र मदद नहीं कर रही', CM नीतीश कुमार ने साधा निशाना

'मैं अपने दम पर बिहार का विकास कर रहा हूं, केंद्र मदद नहीं कर रही', CM नीतीश कुमार ने साधा निशाना

Bihar CM Nitish Kumar ON special status to Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य को विशेष दर्जा नहीं देने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। लगभग तीन महीने पहले भाजपा छोड़ महागठबंधन में शामिल होने वाले सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि वह अपने अकेले दम पर बिहार का विकास कर रहे हैं, केंद्र सरकार की ओर से उन्हें मदद नहीं मिल रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''केंद्र पिछड़े राज्यों की मदद नहीं कर रहा है। बिहार में विशेष दर्जे की मांग बहुत पुरानी है, लेकिन केंद्र ने इस मांग पर चुप्पी साध रखी है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो यहां और विकास होता। मैं अपने दम पर राज्य का विकास कर रहा हूं।''

Bihar Chief Minister Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''यह केंद्र सरकार द्वारा देश के पिछड़े राज्यों की मदद नहीं करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है। बिहार के लिए विशेष दर्जे की हमारी लंबे समय से मांग है, लेकिन केंद्र इसे पूरा नहीं कर रहा है। जब हम सत्ता में आए, तो हमने अपनी क्षमता के अनुसार विकास किया है और कर रहे हैं।''

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "अगर केंद्र बिहार को विशेष दर्जा देता है, तो बिहार में विकास कार्य दोगुनी गति से होते।'' सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''जब भी हम विशेष दर्जे की बात करते हैं तो केंद्र सरकार चुप हो जाती है। वह इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।''

बिहार सीएम ने केंद्र पर देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का भी आरोप लगाया है। नीतीश कुमार ने कहा, ''कोई भी अब केंद्र सरकार पर भरोसा नहीं करता है। भाजपा कार्यकर्ता केवल समाज में सांप्रदायिक अशांति पैदा कर रहे हैं। लेकिन जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, वे बिहार में सफल नहीं होंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+