'मैं जा रहा हूं...', मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले सीएम नीतीश का बड़ा बयान

Nitish Kumar News: इंडिया गठबंधन (india alliance) की मुंबई में एक बहुत बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 31 अगस्त को मुंबई जाएंगे। बैठके में शामिल होने से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, मीडिया द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक पर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे है। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, 'क्या सवाल खड़ा करेंगे हम तो जा ही रहे है।'

Nitish Kumar News

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं जा रहा हूँ... मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूँ। मैं जा रहा हूं, कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी। इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि आपको लेकर चिंता ज्यादा है? इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अरे हमको कुछ नहीं चाहिए व्यक्तिगत।

हम तो चाहते हैं सभी एकजुट करना। अब जा ही रहे हैं, उस दिन और भी कई पार्टियां ज्वाइन कर रही हैं, तो सब मिलकर कौन-कौन कहां-कहां लड़ेगा, यह सब बात भी हम चाह रहे हैं कि जल्दी तय कर लें। नीतीश कुमार से पूछा गया कि BJP के लोग आपको टारगेट करते हैं? कहते हैं कि आपसे बिहार नहीं संभल रहा है?

इस सवाल का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उस सब पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मैं तो उनके बयान देखता भी नहीं हूं। वो सब जानता है ना कि वो (नीतश कुमार) इधर-उधर था, लोगों को एकजुट कर रहे हैं तो उनको नुकसान होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+