अब नीतीश कुमार ने भी नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरा, पूछा- काले धन का क्या हुआ?

नोटबंदी का समर्थन कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पूछा कि जाली करेंसी का क्या हुआ?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीते साल 8 नवंबर को घोषित की गई नोटबंदी का समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अब इस पर सवाल उठा दिया है।

दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की किताब के विमोचन के कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने कहा कि अब हम लोग भी पूछ रहे हैं, अब तो पूछा जाना चाहिए कि कितना काला धन आया? जाली करेंसी का क्या हुआ?

अब नीतीश कुमार ने भी नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरा, पूछा- काले धन का क्या हुआ?

नीतीश ने कहा कि सवाल है कि कितना काला धन बाहर आया, किस हद तक ये हिट हुआ? क्या रोड मैप है? नीतीश ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जो मनमोहन सिंह ने कहा था कि यह स्मारकीय कुप्रबंधन है, एकदम सही कहा था। अब मुद्दे को भटकाने से काम नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें: शशिकला समर्थक ने कहा- पन्नीरसेल्वम हमें उकसाएंगे तो हमारे हाथ किसी और भी काम आते हैं, देंगे जवाब

नीतीश ने कहा था...

केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को नीतीश ने अपना समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बेनामी संपत्ति पर हमला बोलने का यह सही समय था

बता दें कि नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे थे तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने इस फैसले पर केंद्र सरकार का मजबूती से साथ दिया था। उन्होंने विपक्षी दलों और अपने सहयोगियों से भी अपील की थी कि वह नोटबंदी का विरोध नहीं करें, यह फैसला गलत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+