By Election Result 2018 : राजद की जीत पर इतराए तेज प्रताप, कहा-नीतीश चच्चा अब मिठाई खाइए
पटना। आज बिहार विधानसभा की दो सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने वाले हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों ही सीटों पर काउंटिग जारी है। रुझान से लगभग स्पष्ट हो गया है कि बिहार की अररिया और जहानाबाद सीट पर महागठबंधन जीत रहा है। अब तक चुप रहे राजद की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है और ये प्रतिक्रया दी है राजद नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने, जिन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए जीत पर खुशी जताई और सीएम नीतीश कुमार पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि चच्चा अब बैठकर मिठाई खाएं। अपनी बात कहते हुए तेज प्रताप खुद ही हंस दिए।

आपको बता दें कि अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने तीन दिन पहले ही अयोध्या विवाद पर बड़ा बयान दिया था। तेज प्रताप ने दावा किया था कि बीजेपी-आरएसएस नहीं बल्कि उनकी पार्टी यानी आरजेडी सत्ता में आने पर यूपी के अयोध्या में राम मंदिर बनवाएगी। तेज ने कहा कि राम मंदिर बनने के साथ ही बीजेपी और आरएसएस भी का भी खात्मा हो जाएगा।
हम राम मंदिर बनाने का काम करेंगे: तेजस्वी यादव
तेज प्रताप ने कहा था कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, अति पिछड़ा, गरीब और दलित सब वहां (अयोध्या) जाएंगे और एक-एक ईंट रखेंगे। हम राम मंदिर बनाने का काम करेंगे। मंदिर जिस दिन बना उसी दिन बीजेपी और आरएसएस का खात्मा हो जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications