बिहार: मुजफ्फरपुर में 1.5 करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी की गोलियों से छलनी कर हत्या

मुजफ्फरपुर। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहें हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने तीन दिन पहले अगवा किए गए कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया है। हार्डवेयर कारोबारी जयप्रकाश को छोड़ने के लिए अपराधी डेढ़ करोड़ की फिरौती मांग रहे थे। स्थानीय व्यापारी की हत्या के बाद शहर में दहशत का माहौल है। इस मामले की जांच के लिए एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

bihar: business man shot dead for ransom of 1.5 crore in muzaffarpur

जयप्रकाश का शव जैतपुर ओपी के पोखरैरा में पाया गया जबकि उनको तीन दिन पहले करजा इलाके से अगवा किया गया था। परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगने की बात भी कही गई थी। बताया जा रहा है कि परिजन ये पैसे देने को तैयार थे लेकिन अपराधियों ने जयप्रकाश की हत्या कर दी। पोखरैरा में जयप्रकाश का शव गोलियों से छलनी पाया गया था।

ये भी पढ़ें: रंजन गोगोई बने देश के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ,जानिए उनका अब तक का सफर

बता दें कि हाल ही में पूर्व मेयर समीर कुमार की भी अपराधियों ने एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार में इस प्रकार की घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर विपक्षी दल चौतरफा हमले कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: RTI से मांगा भगवान श्रीकृष्ण का बर्थ सर्टिफिकेट, कहा- उनकी लीलाओं के बारे में भी जानकारी दें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+