अमित शाह की रैली में ढही दीवार, एक दर्जन घायल
चंपारण (मुंकुद सिंह)। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पश्चिम चंपारण के बगहा में एक भयंकर हादसा हो गया। चुनाव प्रचार के लिए आये अमित शाह का हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी भीड़ के दबाव से मैदान की चारदीवारी गिर गई जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सभास्थल पर ही हेलिपैड का निर्माण कराया गया था जिसमें शामिल होने आए कुछ लोग हेलिकॉप्टर देखने को दीवार पर चढ़ गए। इस दौरान दीवार गिर पड़ी और यह भयंकर हादसा हो गया।
इस हादसे में घायल लोगों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के वक्त अमित शाह रैली में आ चुके थे उन्होंने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications