जारी हुए बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे, पास हुए 80 फीसदी छात्र
नई दिल्ली। बिहार बोर्ड ने 6 अप्रैल यानी आज 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में कुल 80 फीसदी छात्रों के पास होने की खबर है। परीक्षा दे चुके छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा examresults.net पर भी आप नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। साल 2018 में बिहार बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट 68.89 फीसदी रहा था। इस बार का ये आंकड़ा अधिक है। हाल ही में आए इंटर के नतीजों के बाद बिहार बोर्ड ने कहा था कि 10वीं के नतीजे भी जल्दी घोषित कर दिए जाएंगे। इंटर के नतीजे पिछले शनिवार को ही घोषित किए गए थे।

इनफार्मेशन बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर नोटिस जारी किया था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोपहर को समिति के सभागार में रिजल्ट की घोषणा की। इसके लिए तैयारी पूरी की गई थी।
ऐसे चेक करें नतीजे-
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर आपको 10वीं से रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
-इस लिक पर क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलकर आएगी।
-यहां अपना रोल नंबर डालें तो रिजल्ट आपके सामने होगा।
-इसे चेक करें डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
यह भी पढ़ें- UPSC Civil Services Result 2018: यूपीएससी फाइनल रिजल्ट घोषित, कनिष्क कटारिया ने किया टॉप












Click it and Unblock the Notifications