Bihar Board Class 10: पेपर लीक की वजह से सोशल साइंस की परीक्षा की गई कैंसिल, 3 बैंक कर्मी गिरफ्तार
Bihar Board Class 10: पेपर लीक की वजह से सोशल साइंस की परीक्षा की गई कैंसिल, 3 बैंक कर्मी गिरफ्तार
Bihar Board Class 10 Exam paper leak: Social Science exam cancelled: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा (मैट्रिक परीक्षा) में शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) विषय की परीक्षा थी। पेपर लीक होने की वजह से ये परीक्षा रद्द कर दी गई है। सोशल साइंस की पहली पाली में हो रही परीक्षा के ठीक पहले प्रशासन को पेपर लीक की जानकारी मिली। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दी गई है। इस मामले में प्रशासन ने जमुई के तीन बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों बैंककर्मी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ हैं। अब यह परीक्षा 8 मार्च 2021 को दोबारा आयोजित कराई जाएगी। ये पेपर लीक का मामला भी जमुई जिले का है।
Recommended Video

बिहार बोर्ड ने दी मामले की जानकारी
बिहार बोर्ड के अनुसार, पहले सीटिंग परीक्षा में कुल 8.46 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। सोशल साइंस के पेपर के लिए दोबारा परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड ने शुक्रवार (19 फरवरी) देर शाम एक बयान जारी कर कहा, '' प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की झाझा शाखा के एक संविदा कर्मचारी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से सोशस साइंस की परीक्षा का पेपर लीक किया गया था। झाझा शाखा के विकास कुमार और एसबीआई के दो अन्य कर्मचारियों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान, यह पाया गया कि विकास कुमार ने अपने एक रिश्तेदार को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नपत्र भेजा था, जो परीक्षा में आने वाला था। जिसको प्रश्नपत्र भेजा गया था वो भी परीक्षा में उपस्थित हुआ था।''
बिहार बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
बिहार बोर्ड ने जमुई के जिलाधिकारी और एसपी से भी मामले की जांच करने को कहा। उनकी संयुक्त जांच और रिपोर्ट बोर्ड को सौंपे जाने के बाद, BSEB ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जमुई पुलिस ने शुक्रवार शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा, 'मामले में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने वाली सख्त कानूनी कार्रवाई किसी भी सरकारी अधिकारी या कागज लीक मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications