प्रधानमंत्री की रैलियां रद्द होने से गया नकारात्मक संदेश : शत्रुघ्न सिन्हा
पटना। एक बार फिर से भाजपा के कद्दावर नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बिगड़े बोल भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं। बिहार चुनावों के बीच में सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली रद्द होने से बिहार की जनता में पार्टी के प्रति नकारात्मक संदेश गया है।
सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट किया, "बिहार के कुछ स्थानीय तानाशाह नेताओं द्वारा गड़बड़ी फैलाने और अवांछनीय परिस्थिति के कारण भाजपा को अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में प्रस्तावित रैलियों को अंतिम क्षणों में रद्द करना पड़ा। इससे आम जनता में नकारात्मक संदेश जाता है।"
मालूम हो कि 16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर और बक्सर में चुनावी सभा करने वाले थे लेकिन बाद में यह रैलियां रद्द हो गईं जिस पर विरोधियो ने चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा को हार दिख रही है इसी वजह से वो रैलियां रद्द कर रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications