प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन को देख, पटरी पार करने लगा युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा...देखें Video
प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन को देख, पटरी पार करने लगा युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा...देखें Video
Bihar Viral Video: रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर अक्सर लिखा होता है कि पटरी के जरिए क्रॉस ना करे। हमेशा कहा जाता है कि रेल पटरी को पार करते हुए सावधानी बरतें। लेकिन फिर भी पटरी क्रॉस करने की लापरवाही भरी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। बिहार के भागलपुर से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां जल्दबाजी में रेल पटरी पार करने के चक्कर में एक शख्स की जान जाते-जाते बची है। शख्स ने पटरी पार करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। शख्स के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर जाती है। हालांकि शख्स की जान बड़ी मुश्किल से बची है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो भागलपुर के कहलगांव रेलवे स्टेशन की है। भागलपुर के कहलगांव रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। युवक ने सोचा कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज के रास्ते जाने के बजाए पटरी ही पार कर ली जाए। जिसके बाद उसने पटरी पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के नीचे से पार करना चाहा। जैसे ही वो पटरी पर ट्रेन की नीचे गया, तभी रेलगाड़ी चल पड़ी और वह बीच में फंस गया।
सामने आई वीडियो में साफ दिख रहा है कि आमने-सामने वाले लोग उसे चिल्लाकर सिर्फ पटरी पर लेटे रहने की सलाह दे रहे हैं। युवक पेट के बल पटरी पर लेट जाता है। पूरी मालगाड़ी शख्स के ऊपर से निकल जाती है। ये वीडियो देखने में बहुत खौफनाक और डरावना है। हालांकि शख्स की जान बच जाती है फिलहाल वो पूरी तरह सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications