बिहार चुनाव: नीतीश कुमार बोले- इंटर पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार, स्नातक करने पर देंगे 50,000
इंटर पास करने पर लड़कियों को 25, स्नातक करने पर देंगे 50 हजार:नीतीश कुमार
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि फिर से सत्ता में लौटे तो उनकी सरकार इंटर पास करने पर लड़कियों को 25 हजार और स्नातक पूरा करने पर 50,000 रुपए देंगे। नीतीश कुमार ने कहा, सरकार में रहते हुए हमने लगातार लड़कियों की शिक्षा के लिए काम किया है। पहले कम लड़कियां पढ़ पाती थी। हमने सर्वे किया था, पूरे बिहार में 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या 1,70,000 से भी कम थी। हमने काम किया और इस बार जब मैट्रिक की परीक्षा हो रही थी तो लड़कों से भी ज्यादा लड़कियां थी।
Recommended Video

महिलाओं, लड़कियों के लिए हमारी सरकार ने किए काम : नीतीश
मोकामा में नीतीश कुमार ने कहा, हमने इस क्षेत्र का खास ध्यान रखा है। महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए। उनको मजबूत करने का काम किया गया। अब आगे बढ़ना है, फिर से सरकार में लौटेंगे तो इंटर पास करने वाली बच्चियों को 25 हजार और बीए पास करने वाली को पचास हजार रुपए देने की योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य के 10 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं, 20 प्रतिशत अतिपिछड़ों को आरक्षण दिया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों को 10 लाख रुपए तक ऋण रोजगार के लिए दिए जा रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

विपक्ष को लिया निशाने पर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। खासतौर से राजद पर उन्होंने निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि कि मैं दिन-रात काम करता हूं। आप लोगों ने मौका दिया और हम सेवा में लगे हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए परिवार का मतलब बेटा-बेटी है। ऐसे लोग लोगों की सेवा में नहीं अपने परिवार के उत्थान के विशेषज्ञ हैं। नीतीश ने कहा कि बिहार का ऐसा कोई क्षेत्र है जिसमें उनकी सरकार में काम नहीं हुआ।

लालू यादव राबड़ी देवी निशाने पर रहे
नीतीश कुमार ने कहा कि ने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी के 15 साल के शासन में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ और कानून व्यवस्था गर्त में थी। हमने कहा था कानून का राज स्थापित करेंगे, हर तबके का विकास करेंगे और किया है। लोग विकास की बात करते हैं लेकिन उनको पता ही नहीं है बिहार का कितना विकास हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications