चिराग पासवान की BJP के लिए वोट की अपील, कहा- JDU नेता बीजेपी के साथ कर रहे विश्वासघात

पटना। बिहार चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मतदाताओं से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि जेडीयू के नेता बीजेपी के प्रत्याशियों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

Chirag Paswan

अपने ट्वीट में चिराग ने कहा "जेडीयू के नेता भाजपा के प्रत्याशियों के साथ तीसरे चरण के मतदान में भी भीतरघात कर रहे हैं। आप सभी से अपील है की भाजपा के प्रत्याशीयों को अपना आशीर्वाद दें। जेडीयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार में कोई परिवर्तन नहीं करेगा। जस की तस स्थिति बनी रहेगी।"

वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के आखिरी चुनाव वाले बयान को निशाना बनाते हुए जेडीयू के लिए वोट न देने की अपील की। "अब नहीं तो कभी नहीं की नीति पर चलना होगा।इस बार साहब ने पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं,अब साहब सन्यास ले रहें है।पाँच वर्ष के बाद साहब आप का आशीर्वाद माँगने भी नहीं आएँगे।इस बार जब आना था आशीर्वाद लेने तब तो कुछ किया नहीं अगली बार साहब को कुछ करने की ज़रूरत भी नहीं है।"

अकेले चुनाव लड़ रही लोजपा

बता दें कि इस बार चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में एनडीए से बाहर होकर अकेले चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहे हैं और चुनाव बाद भाजपा-लोजपा की सरकार बनाने की बात करते रहे हैं। यही नहीं उनकी पार्टी ने अधिकांश उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जो एनडीए में जेडीयू के हिस्से में आई हैं।

चिराग ने आगे लिखा "साहब (नीतीश कुमार) के 15 साल के शासन के बाद भी पलायन, बाढ़, शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, समय पर डिग्री, सरकारी भर्ती, पर्यटन ग़रीबी की समस्या जस की तस बनी हुई है। अपना आशीर्वाद बिहार में बदलाव के लिए दें।अपना आशीर्वाद #बिहार1stबिहारी1st के लिए दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+