Bihar Assembly Elections 2020: दूसरे चरण की 94 सीटों पर 53.51 फीसदी मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान हुआ।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत आज 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में कुल 53.51 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है। वहीं, तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सहित बिहार सरकार के मंत्रियों- रामसेवक सिंह, श्रवण कुमार और नंद किशोर यादव की किस्मत का फैसला भी आज की ही वोटिंग में होगा। कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइन के साथ 94 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ है। पढ़िए, दूसरे चरण के मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
आज बिहार के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान था। कुल मतदाता 2 करोड़ 85 लाख। बिहार में कुल 38 जिलों में से 31 में मतदान हो गया है। 8 जिले जिनमें दूसरे चरण का चुनाव हुआ, वहां तीसरे चरण में भी चुनाव होगा। तीसरे चरण में कुल 15 जिलों में मतदान होगा: चंद्र भूषण कुमार उप चुनाव आयुक्त
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications