बिहार चुनाव: दूसरे चरण की 94 सीटों पर 53.51 फीसदी मतदान

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में आज (3 नवंबर) 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने मतदान खत्म होने के बाद जानकारी दी है कि दूसरे चरण में कुल 53.51 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में अब दो चरणों का मतदान खत्म हो गया है। तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा।

Recommended Video

      Bihar Voting : Bihar Assembly Elections 2020 में दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म | वनइंडिया हिंदी
      Bihar Assembly Elections 2020 Second Phase polling percentage 53.51 precentage Election Commission

      उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया है कि बिहार में कुल 38 जिलों में से 31 में मतदान हो गया है। 8 जिले जिनमें दूसरे चरण का चुनाव हुआ, वहां तीसरे चरण में भी चुनाव होगा। तीसरे चरण में कुल 15 जिलों में मतदान होगा। उन्होंने ये भी बताया कि दूसरे चरण में कुल 1463 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिनमें से 494 उम्मीदवारों की आपराधिक केस हिस्ट्री थी। बिहार में अब तक 65.22 करोड़ रुपए आयोग ने बरामद किए गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 16.68 करोड़ और 2015 के विधानसभा चुनाव में 23.81 करोड़ बरामद किए गए थे।

      दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है। वहीं, तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सहित बिहार सरकार के मंत्रियों- रामसेवक सिंह, श्रवण कुमार और नंद किशोर यादव की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो गई है।

      बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रदेश में तीन फेज में चुनाव है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में आज, 3 नवंबर को मतदान हुआ। आखिरी यानी तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव है।

      बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में एनडीए का सीधा मुकाबला महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल) में माना जा रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और दलित नेता चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाया है। एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा, बसपा और असदुद्दीन औवेसी का है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+