Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी की अपील- 'सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाएं'

नई दिल्ली। बिहार में आज दूसरे चरण के तहत आज 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है,लोग अपने घरों से वोट देने के लिए निकल रहे हैं, तो वहीं बिहार में वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट किया है जिसमें प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की लोगों से अपील की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में किया, 'बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।'

Recommended Video

    Bihar Election 2020: दूसरे चरण का मतदान जारी,PM Modi,Amit Shah की वोटरों से ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाएं

    आपको बता दें कि आज दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है। वहीं, तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सहित बिहार सरकार के मंत्रियों- रामसेवक सिंह, श्रवण कुमार और नंद किशोर यादव की किस्मत का फैसला भी आज की ही वोटिंग में होगा। कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइन के साथ ही मतदान हो रहा है।

    सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाएं

    गौरतलब है कि रविवार को छपरा की चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि बिहार में एक और विकास का डबल इंजन है तो दूसरी ओर डबल-डबल युवराज भी हैं। इनमें से एक डबल युवराज तो जंगलराज का युवराज है। पीएम ने कहा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये डबल युवराज, बिहार के लिए नहीं सोच सकते, बिहार की जनता के लिए नहीं सोच सकते इसलिए मैं लोगों से अपील करते हूं कि वो विकास के नाम पर ही अपना वोट डालें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+