मधुबनी में बोले नीतीश, 'बिहार का बुरा हाल था, हम न्याय के साथ विकास के रास्ते पर चल रहे'
पटना। Bihar Assembly Elections 2020 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रविवार को मधुबनी (Madhubani) पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश ने लोगों को लालू राज के अपराध की याद दिलाते हुए एक बार फिर से मौका देने की अपील की। नीतीश ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए अपने काल में विकास कार्यों का जिक्र भी किया।
Recommended Video

नीतीश ने कहा "बिहार के सभी लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। अपराध की बहुत सी घटनाएं घटी। विकास का दर न के बराबर था। हम लोगों ने हर चीज़ पर नियंत्रण किया। हमने शुरू से कहा है कि हम न्याय के साथ विकास के रास्ते पर चलते हैं।"
नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बनने के लिए एनडीए (NDA) के साथ चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में नीतीश अपने सात निश्चय योजनाओं का जिक्र कर रहे हैं वहीं जनता को लालू राज के 15 साल याद दिलाना भी नहीं भूल रहे हैं। इसके पहले वे एक जनसभा में नीतीश ने आरजेडी के चुनाव निशान लालटेन पर निशाना साधते हुए कहा था कि लालटेन युग खत्म हो चुका है। अब बिहार में हर कोई बिजली का इस्तेमाल कर रहा है। लालटेन युग में 700 मेगावाट बिजली की खपत अब बढ़कर 6000 मेगावाट हो गई है। नीतीश लालू यादव के परिवारवाद पर भी निशाना साध रहे हैं। कहा कि कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही परिवार है लेकिन मेरे लिए पूरा बिहार ही परिवार है। बिहार में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं। यही वजह है कि सभी नेता चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications