VIDEO: रामविलास पासवान का जिक्र आने पर बीच इंटरव्यू में रोने लगे चिराग, बताया- कौन सी बात याद आती है
नई दिल्ली। लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान एक टीवी इंटरव्यू मे अपने मरहूम पिता रामविलास पासवान को याद करके रोने लगे। चिराग को रोता देख एंकर को इंटरव्यू रोकना पड़ा और परिवार के सदस्यों ने आकर उनको संभाला। चिराग ने कहा कि वो अपने पिता को गुडनाइट किस करके ही सोते थे। ये चीज वो उनके बाद बहुत मिस कर रहे हैं। इतना कहने के बाद वो रोने लगे।

फूट-फूट कर रोए चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और चिराग के पिता रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। इस समय बिहार में विधानसभा का चुनाव भी है। ऐसे में चुनाव की तैयारियों और पिता के जाने के बाद की जिम्मेदारियों को लेकर चिराग न्यूज 24 से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावों में कमजोर ना पड़ें इसलिए मैंने और मां ने तय किया है कि 10 नवंबर तक रोना नहीं है। इतना कहकर चिराग रोने लगे। जिसके बाद इंटरव्यू रोक दिया गया। (वीडियो स्टोरी के आखिर में है)
Recommended Video

पापा को गुड नाइट किस जरूर करते थे
चिराग पासवान ने इस दौरान ये भी बताया कि कई सालों हम लोग पापा को गुड नाइट किस जरूर करते थे। चिराग ने कहा कि मेरा भांजा फोन करके मुझे बुलाता था कि नाना सोने जा रहे हैं। अब हम उसे बहुत याद करते हैं लेकिन ये भी हम जानते हैं कि ये वक्त रोने का नहीं है। हमें मजबूत रहना है। हम 10 नवंबर के बाद पापा को याद करके खूब रोएंगे।

आठ अक्टूबर को हुआ रामविलास पासवान का निधन
लोकजन शक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आठ अक्टूबर शाम निधन हो गया था। 10 अक्टूबर को पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 74 साल के रामविलास पासवान केंद्र और बिहार की राजनीति में करीब 5 दशकों तक अहम चेहरा रहे। 1969 में वो पहली बार विधायक बने, फिर सांसद और मंत्री रहे। राम विलास पासवान के नाम छह प्रधानमंत्रियों के साथ मंत्री रहने का रिकॉर्ड है। बीते तीन दशकों में वो ज्यादातर समय केंद्र में मंत्री रहे हैं। वे वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल रहे हैं। चिराग के इंटरव्यू का वीडियो दखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications