बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने जारी किया घोषणा पत्र, किए ये सात बड़े वादे
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। गुरुवार दोपहर पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी और दूसरे सीनियर नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। जदयू ने घोषणा पत्र में सात निश्चय किए हैं। पार्टी ने कहा है कि सत्ता में वापसी पर पार्टी 'सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सात निश्चय कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सात निश्चय पार्ट-2 लागू करेगी।
Recommended Video

सात निश्चय पार्ट-2
जदयू का सात निश्चय पार्ट-2 कार्यक्रम उसके सात निश्चय पार्ट 1 को बढ़ाने से जुड़ा है। सात निश्चय पार्ट-2 में ये वादे जदयू ने किए हैं-
- युवा शक्ति बिहार की प्रगति।
- सशक्त महिला,सक्षम महिला।
- हर खेत में सिचाई का पानी।
- स्वच्छ गाँव,समृद्ध गाँव।
- स्वच्छ शहर विकसित शहर।
- सुलभ संपर्कता।
- सबके लिये स्वास्थ्य सुविधा।
सात निश्चय पार्ट-1 को आगे बढ़ाने का वादा
जदयू ने अपने सात निश्चय पार्ट 1 को ही आगे बढ़ाने का वादा घोषणा पत्र में किया है। सात निश्चय पार्ट-1 में जेडीयू ने सरकार में रहते हुए जो बातें शामिल की हैं। उनमें- आर्थिक हल युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार,महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली, हर घर पानी, हर घर तक पक्की गली और नाली, हर घर शौचालय और अवसर बढ़ें, सब पढ़ें को शामिल किया था। बिहार में जदयू सत्ताधारी पार्टी है। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार इस समय बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रदेश में तीन फेज में चुनाव है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाया है। एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन औवेसी का है।












Click it and Unblock the Notifications