बिहार चुनाव: लालू के दोनों बेटों के भाग्‍य के फैसले के लिए मतदान कल

पटना। दशहरा और मोहर्रम के चलते आए एक छोटे से इंटरवल के बाद बिहार एक बार फिर हाई-वोल्‍टेज चुनाव के लिए तैयार है। कल यानी कि 28 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इस चरण में 6 जिलों में 50 सिटों पर मतदान होना है। तीसरे चरण के इस चुनाव पर सबकी नजरें होंगी क्‍योंकि इसी चरण में राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटों के भाग्‍य का फैसला होगा।

3rd phase voting on 50 seats tomorrow
इस चरण के चुनाव में लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ सारण में भी मतदान होना है। सारण में विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा की सात विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होना है। तीसरे चरण की ये 50 सीटें पटना, वैशाली, सारण, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में हैं।

सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

केंद्रीय सुरक्षा बलों ने तीसरे चरण के चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा की कमान संभाल ली है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्णन ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव को लेकर 14 हजार 170 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान के लिए ईवीएम व मतदानकर्मियों को मंगलवार की शाम से रवाना किया जाएगा। मतदान के लिए ईवीएम की कंट्रोल यूनिट 14 हजार 170 तथा बैलेट यूनिट 20 हजार 812 इस्तेमाल किया जाएगा।

कौन-कौन से सीट पर होगा मतदान

पटना -मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी(सुरक्षित), मसौढ़ी(सुरक्षित), पालीगंज और बिक्रम
सारण- एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा(सुरक्षित), अमनौर, परसा और सोनपुर
वैशाली-हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महु्आ, राजापाकर(सुरक्षित), राघोपुर, महनार और पातेपुर(सुरक्षित)
नालंदा -अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर(सुरक्षित), इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत
भोजपुर-संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव(सुरक्षित), तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर
बक्सर- ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर(सुरक्षित)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+