Bihar Assembly election 2020: अमित शाह की वर्चुअल रैली के खिलाफ RJD ने पीटी थाली, राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी और तेज प्रताप भी मौजूद
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जहां बीजेपी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है तो वहीं विपक्षी पार्टियों की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। आज बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह वर्चुअल रैली के जरिए बिहार के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे. अमित शाह की रैली से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने अमित शाह के वर्चुअल रैली को ढोंग बताते हुए कहा कि एक्चुअल सच्चाई को छिपाने के लिए बीजेपी वर्चुअल रैली का नाटक कर रही है।
Recommended Video

अमित शाह की वर्चुअल रैली के खिलाफ RJD ने थाली पीटकर उसका विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव ने राजद कार्यकर्ताओं केो साथ मिलकर थाली बजाई और बीजेपी की इस रैली का विरोध किया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पटना स्थित अपने आवास 10 सर्कुलर रोड पर थाली पीटकर इसकी शुरूआत की, जिजसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर उनका साथ दिया। इस दौरान उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप उनके साथ मौजूद थे।
तेजस्वी यादव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के किसान और मजदूर भूखे मर रहे हैं। गरीबों की थाली खाली है, लेकिन उनकी चिंता छोड़ बीजेपी सत्ता पाने के लिए राजनीति में जुटी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि 7 जून को हम थाली-कटोरा बजाकर सरकार को जगाएंगे।
वहीं राजद नेता ने नीतीश सरकार और केंद्र सरकार ने कई सवाल भी किए। उन्होंने अपने सवालों के साथ बैनर जारी किया और कहा कि हम सरकार से मजदूरों, किसानों के हक की बात करेंगे और उनसे जवाब मांगेंगे। तेजस्वी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनकी स्थिति बीजेपी में लालकृष्ण आडवाणी जैसी हो गई है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे अमित शाह बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित करेंगे। अमित शाह की इस वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए बिहार बीजेपी में जोर-शोर से तैयारी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications