4.65 लाख नकद ले जा रहे जीतनराम मांझी के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

पटना। बिहार चुनाव के ठीक पहले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के लिए यह खबर मुसीबत बन सकती है क्योंकि रविवार को हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी के बेटे प्रवीण मांझी को जहानाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उनके पास से 4.65 लाख कैश बरामद हुए हैं।

इस बारे में पुलिस अभी भी प्रवीण मांझी से सवाल-जवाब कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने यह रकम प्रवीण मांझी के पास तब बरामद की जब वो मखदुमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों की चैंकिग कर रही थी।

4.65 लाख नकद के साथ मांझी का बेटा पुलिस हिरासत में

गौरतलब है कि इस समय बिहार में अचार संहिता लागू है, जिसके मुताबिक किसी को भी 50 हजार रुपये से ज्‍यादा नकद ले जाने की अनुमति नहीं है। फिलहाल इस मुद्दे पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+