सीट बंटवारे से NDA में दरार, लालू के साथ हाथ मिला सकते हैं मांझी, दामाद ने किया इशारा
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में भी दरार पड़ने लगी है। सीटों के बंटवारे को लेकर अब भाजपा और हिंदुस्तान आवाम पार्टी के बीच दरार बढ़ती जा रही है। कम सीटें मिलने से जीतन राम मांझी नाराज है। मांझी के नाखुश नजर आने के बीच मांझी के दामाद ने एनडीए छोड़ने की ओर इशारा किया है। इतना ही नहीं 'हम' पार्टी के नेता देवेंद्र मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी को लालू प्रसाद यादव की पार्टी के साथ जाने में परहेज़ नहीं है, लेकिन इसके लिए लालू को नीतीश का साथ छोड़ना होगा।
बिहार पर बड़ा दांव: कौन जीतेगा और किसकी होगी हार?
एनडीए की सहयोगी हम पार्टी की ओर से बिहार चुनाव से पहले इस तरह के बयान सियासी मायनों में काफी अहम है। दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे पर शनिवार को फिर से पेच फंस गया। जीतनराम मांझी ने एनडीए से एलजेपी के बराबर सीटों की मांग कर हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि वे सीट बंटवारे के समीकरणों से नाराज़ हैं।
जहां सहयोगी पार्टियां सीट बंटवारे पर नाराज है तो वहीं भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का कहना है कि गठबंधन के भीतर सब ठीक है। सीट बंटबारे को लेकर मांझी भाजपा अध्यक्ष अमितशाह से मिलने वाले है।













Click it and Unblock the Notifications