लखीसराय: भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, कई घायल
पटना। एक दुखद खबर बिहार के लखीसराय से है, जहां के हलसी थाना क्षेत्र के हलसी बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हो गए हैं,घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हलसी बाजार निवासी नकट मांझी के पोती की शादी थी, इसी में शामिल होने के लिए बारात नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव से आई थी।

लेकिन खुशी के माहौल के बीच लखीसराय की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक काल बनकर आया और उसने पहले बिजली के खंभे को अपने चपेट में लिया, उसके बाद बारातियों को रौंद डाला, इस घटना में 3 बारातियों और वधू पक्ष के 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया
घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं, स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार, एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह एवं भारी संख्या में पुलिस लोगों को समझाने में लगी है, फिलहाल उसने ट्रक को जब्त कर लिया है, मृतकों के नाम मंजीत कुमार, नकट मांझी, मुस्कान कुमारी, उमेश मांझी, राजीव मांझी, धनराज मांझी, शंभू मांझी और गोरे मांझी है।












Click it and Unblock the Notifications