बिहार: ऑटो में रखे लावारिस झोले में विस्फोट, 6 लोग घायल

मंडली के सदस्यों ने रास्ते में जिलाधिकारी आवास के समीप एक लावारिस बैग पड़ा देखा और उठा लिया। ऑटो जैसे ही इलाके के शीतला स्थान पहुंचा उसमें विस्फोट हो गया। भागलपुर के पुलिस उपाधीक्षक (नगर) वीणा कुमारी ने सोमवार को बताया कि इस ऑटो में 14 लोग सवार थे।
जिसमें से छह लेाग घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि विस्फोटक देसी बम था, लेकिन शक्तिशाली था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications