बिहार: मुजफ्फरपुर में इंसेफेलाइटिस ने ली 14 बच्चों की जान, 24 की हालत गंभीर
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की वजह से अब तक 14 बच्चों की मौत हो गई है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के अध्यक्ष सुनील शाही ने बताया कि 38 मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 14 बच्चों की मौत हो गई है। कुछ मरीजों को अभी भी तेज बुखार है। मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में शुक्रवार को संदिग्ध एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम(एईएस) से पीड़ित 21 बच्चों को भर्ती किया गया था। जबकि केजरीवाल अस्पताल में 14 मरीज पहुंचे थे।

इस मामले में मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन एसपी सिंह ने कहा कि बच्चों की मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती अधिकांश बच्चों को हाइपोग्लाइसीमिया यानी अचानक शुगर की कमी की हो रही है। बच्चों को तेज बुखार की स्थति में हॉस्पिटल लाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) की वजह से 12 बच्चों की मौत हो गई है। एसकेएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस सहनी ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को पहले तेज बुखार और शरीर में ऐंठन होता है और फिर ये बेहोश हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications