सुषमा के मामले में घिरी मोदी सरकार, पीएम मोदी लेंगे इस्तीफा!
नई दिल्ली। सुषमा स्वराज के ललित मोदी की मदद के खुलासे के बाद मोदी सरकार बुरी तरह से घिरती नजर आ रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आपात प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है वहीं सभी विपक्षी पार्टियों ने सुषमा का इस्तीफा मांगा है।[जानिये क्या है पूरा सुषमा प्रकरण, क्यों जायेगी कुर्सी]
सुषमा स्वराज की मुश्किलें यहीं थमने का नाम नहीं ले रही है। एनडीए के सभी सहयोगी दल इस मामले में सुषमा स्वराज से बुरी तरह से खफा हैं। उधर सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और बताया जा रहा है कि वह इस मामले में कोई सख्त फैसला ले सकते हैं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस मामले के सामने आने के बाद काफी खफा हैं और उन्होंने सुषमा का इस्तीफा लेने का फैसला ले लिया है। इस पूरे मामले में जिस तरह से सुषमा स्वराज को पार्टी और सरकार ने अकेला छोड़ दिया है उससे साफ है कि सुषमा स्वराज का जाना लगभग तय है। माना जा रहा है कि सुषमा से किसी भी समय इस्तीफ मांगा जा सकता है।
सुषमा स्वराज के बारे में हुए खुलासे के बाद पूरी पार्टी ने चुप्पा साध ली है और भाजपा ने अपनी प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेस को भी रद्द कर दिया है। यही नहीं कोई भी भाजपा प्रवक्ता इस पूरे मामले में अभी तक कुछ भी बोलने के लिए आगे नहीं आया है













Click it and Unblock the Notifications